Latest News

नाशिक : राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक मंडल के एसएससी बोर्ड की ओर से कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए ली जाने वाली सीईटी परीक्षा में नाम पंजीकरण मुश्किल हो रहा है। मंडल द्वारा बनाई गई वेबसाइट में खराबी आने से विद्यार्थियों के सामने समस्या उत्पन्न हो रही है। इसको देखते हुए नाशिक महानगर भाजपा अध्यक्ष गिरीश पालवे ने कहा है कि यदि वेबसाइट में सुधार कर तुरंत चालू नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा। गिरीश पालवे ने आरोप लगाया कि बोर्ड के प्रबंधन की तरह बोर्ड की वेबसाइट भी खराब हो गई है। इससे छात्रों और अभिभावकों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। 10वीं के परिणाम के दौरान सर्वर क्रैश हो गया था। नतीजा यह रहा कि करीब 15 लाख 75 हजार छात्रों को परिणाम सामने आने में चार से आठ घंटे की देरी हुई। अब 11वीं की परीक्षा के लिए सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने के लिए बनाई गई वेबसाइट पिछले सप्ताह से बंद है। हालांकि इसे तकनीकी खराबी बताया जा रहा है, लेकिन इसके लिए बोर्ड की लापरवाही जिम्मेदार है। गड़बड़ी को ठीक करने में हो रही देरी ने छात्रों के शैक्षणिक भविष्य को खतरे में डाल दिया है। 12वीं के छात्रों के इंटरनल असेसमेंट मार्क्स का सर्वर भी ठप हो गया है, जिससे रिजल्ट में देरी की आशंका है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement