Latest News

मुंबई : दिवाली पर घर लौटने और त्योहार के बाद काम पर वापस जाने वाले यात्रियों की जेब पर हवाई किराये की मार पड़ रही है. मुंबई से लखनऊ आने वाली फ्लाइट का टिकट 27,462 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दिल्ली से लखनऊ आने के लिए अधिकतम 14,113 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं. दूसरी ओर, लखनऊ से मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे जाने वाली उड़ानों के शुरुआती टिकट 5,300 से 8,500 रुपये के बीच उपलब्ध हैं.

मुंबई से लखनऊ आने का टिकट 27,462 रुपये तक

मुंबई से लखनऊ आने वाली उड़ानों में किराये का सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा है. अमर उजाला में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई की फिल्म सिटी में काम करने वाली रश्मि सिंह ने अकासा एयर की दोपहर 12:05 बजे की उड़ान का टिकट 27,462 रुपये में बुक कराया है.

दिवाली पर घर लौटना महंगा

नवी मुंबई से रात 7:45 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-2065 का टिकट 16,666 रुपये में उपलब्ध था. मुंबई से सुबह 11:10 बजे लखनऊ आने वाली इंडिगो की उड़ान का किराया 24,068 रुपये और एयर इंडिया की सुबह 11:15 बजे की फ्लाइट का किराया 23,537 रुपये था. आम दिनों में मुंबई से लखनऊ का टिकट करीब 5 से 5.5 हजार रुपये में मिल जाता है.

दिल्ली से लखनऊ आने के लिए देने होंगे 14 हजार रुपये

दिल्ली से लखनऊ आने वाली उड़ानों के टिकट भी महंगे हैं. एयर इंडिया एक्सप्रेस की दोपहर 12:30 बजे की उड़ान का किराया 8,955 रुपये था. इंडिगो की सुबह 11:15 बजे की फ्लाइट का टिकट 10,950 रुपये और एयर इंडिया की सुबह 6:15 बजे की उड़ान का किराया 14,113 रुपये दर्ज किया गया.

हैदराबाद और बेंगलुरु से आने का किराया भी महंगा

हैदराबाद से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम 5:45 बजे की उड़ान का टिकट 12,099 रुपये में उपलब्ध था. एयर इंडिया की रात 10:30 बजे की फ्लाइट का किराया 14,162 रुपये और सुबह 8:30 बजे की उड़ान का टिकट 18,467 रुपये था.

बेंगलुरु से लखनऊ की फ्लाइट हुई महंगी

बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली इंडिगो की शाम 7:30 बजे की उड़ान का किराया 12,450 रुपये था. एयर इंडिया की दोपहर 12:20 बजे की फ्लाइट का टिकट 13,561 रुपये और अकासा एयर की सुबह 7:25 बजे की उड़ान का किराया 17,093 रुपये पहुंच गया था.

पुणे से लखनऊ आने के लिए 12 हजार से अधिक किराया

पुणे से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की शाम 6:05 बजे की उड़ान का टिकट 9,961 रुपये में मिल रहा था. वहीं, इंडिगो की रात 11 बजे की फ्लाइट का किराया 12,436 रुपये था.

लखनऊ से मुंबई जाने का टिकट 5,799 रुपये से शुरू

अब बात लखनऊ से दूसरे शहरों की ओर जाने वाली उड़ानों की. 7 और 8 नवंबर के लिए उपलब्ध शुरुआती किराये के मुताबिक, लखनऊ से मुंबई जाने का टिकट दोनों दिन 5,799 रुपये से शुरू था. एयर इंडिया एक्सप्रेस के किराया कैलेंडर में 7 नवंबर का शुरुआती किराया 5,992 रुपये और 8 नवंबर का 5,890 रुपये भी दर्ज था.


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement