नालासोपारा : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तृतीयपंथी के साथ एक महिला गिरफ्तार
मुंबई : नालासोपारा के पेल्हार इलाके में छापेमारी करते हुए पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला और तृतीयपंथी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा वेश्यावृत्ति में धकेली गई चार महिलाओं को पुलिस ने उनके चंगुल से छुड़ाया है। मामले की जांच वालीव पुलिस द्वारा की जा रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सेक्स रैकेट चलाने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद वालिव थाने की एक टीम ने दलालों के साथ सौदा करने के लिए एक नकली ग्राहक भेजा। सूचना की पुष्टि होने के बाद टीम ने नालासोपारा पूर्व में स्थित पेल्हार के सागपाड़ा इलाके में छापा मारा। जिसमें किराए के घर में यह व्यवसाय चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से 2.53 लाख रुपये का कंडोम भी मिला है। मुक्त कराई गई महिलाओं को बोइसर स्थित महिला पुनर्वसन केंद्र भेज दिया गया है। जबकि आरोपियों पर पीटा के तहत मामला दर्ज किया गया है।