Latest News

मुंबई,, नाबालिग लड़कियों के दो सौदागरों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस जिस्मफरोशी गिरोह का संचालन सोशल मीडिया और इंटरनेट के जरिए किया जा रहा था। यह गिरोह अंतरराज्यीय स्तर पर जिस्मफरोशी का यह धंधा चला रहा था व देश के कई हिस्सों में लड़कियां सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनाकर इस गिरोह के पास भेजा, जिसके बाद दो महिला दलाल पकड़ी गर्इं व इस गिरोह का पर्दाफाश हुआ।
मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे की क्राइम ब्रांच ने जिस्मफरोशी का कारोबार चलानेवाली जिन दो महिला दलालों को हिरासत में लिया है, वे ग्राहकों को नाबालिग लड़कियों की सप्लाई बंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, गुजरात, पूना तक करती थीं। ये महिला दलाल व्हॉट्सऐप पर नाबालिग लड़कियों के फोटो भेजकर पहले रेट तय करती थीं। पसंद आने पर उस लड़की की कीमत लेकर उसे ग्राहक के पास भेजती थी। पुलिस की टीम ने इन महिला दलालों के चंगुल से एक नाबालिग व दो बालिग पीड़ित लड़कियों को सेक्स रैकेट के दलदल से मुक्त कराया है। पुलिस को जब यह जानकारी मिली कि नाबालिग लड़कियों को सेक्स रैकेट में धकेलने वाला गिरोह ठाणे से यह कारोबार कर रहा है, तो जाल बिछाकर इन सेक्स रैकेट चलानेवाले गैंग को दबोचा गया। पुलिस ने इस गिरोह को वागले इस्टेट तीन हात नाका, इंटर सिटी मॉल, बस स्टैंड के पास से हिरासत में लिया है। इसके पहले पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर छापा मारा। सेक्स रैकेट चलानेवाली मास्टर माइंड महिला दलाल को पुलिस ने फरार बताया है। पुलिस अब पकड़ी गई देह व्यापार का कारोबार करनेवाली दोनों महिला दलालों के ऊपर पिटा और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित लड़कियों को महिला सुधार गृह भेजा जाएगा।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement