Latest News

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन अंतर्गत क्षेत्र में एक 30 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। जानकारी के अनुसार वसई तालुका की रहनेवाली 30 वर्षीय महिला ने वालीव पुलिस स्टेशन में जाकर शिकायत दर्ज कराया। दर्ज मामले के अनुसार 13 मई को एक 21 वर्षीय शख्स ने वसई पूर्व क्षेत्र में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध स्थापित किया। आरोपी शख्स ने महिला को धमकी देते हुए कहा कि यदि उक्त घटना के बारे में किसी को बताओगी तो तुम्हारे पति व बच्चे को जान से मार दूंगा। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को गाली गलौज व धमकी भी दिया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement