Latest News

नालासोपारा : पश्चिम के छेड़ा नगर इलाके में एक 45 वर्षीय महिला के गले से सोने की दो चेन छीनकर अज्ञात बाइक सवार फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पश्चिम के छेड़ानगर मार्ग की रहनेवाली मोनिका गुप्ता (45) नामक महिला घटना रात 9 बजे के आसपास पैदल जा रही थी। वह जैसे ही समीप के संतोषी किराना स्टोर के पास पहुंची। उसी दौरान बाइक से दो अज्ञात शख्स आए और महिला के गले से दो सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने उक्त घटना की शिकायत नालासोपारा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया। महिला ने पुलिस को बताया कि एक चेन 25 ग्राम जबकि दूसरी चेन 10 ग्राम वजन की थी। दोनो चेन की कुल कीमत एक लाख 40 हजार रुपये थी। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement