Latest News

नालासोपारा : पश्चिम क्षेत्र के एक हॉस्पिटल मालिक व वरिष्ठ डॉ. के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया हैं। जानकारी के अनुसार सागर दिंगबर वाघ (36) ने पश्चिम के पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया। दर्ज मामले के अनुसार आदित्य नामक शख्स ने हॉस्पिटल मालिक से ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर बेचने की बात कही। उसने कहा कि प्रति ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत 7,800 रुपये हैं। जिसके बाद हॉस्पिटल मालिक ने 45 ऑक्सीजन जंबो सिलेंडर की खरीदी के लिए अग्रिम राशि के रूप में 2,50,000/- रुपये दे दिया। पेमेंट मिलने के बाद आदित्य ने जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर न देते हुए हॉस्पिटल मालिक से धोखाधड़ी की। सम्बंधित मामले में शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर पुलिस आरोपी आदित्य के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement