Latest News

उल्हासनगर, उल्हासनगर में कल शनिवार दोपहर को एक पांच मंजिली इमारत का स्लैब ढह गया। इस हादसे में घर में रहनेवाले कई लोग घायल हो गए हैं। खबर मिलते ही अग्निशमन दल वहां पहुंच गया व राहत व बचाव कार्य में जुट गया। मलबे में दबे, फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य अग्निशमन व उमपा ने शुरू कर दिया। घायलों को मध्यवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।

उल्हासनगर मनपा के जनसंपर्क अधिकारी युवराज भदाने ने बताया कि उल्हासनगर कैंप नंबर एक, चरणदास चौक के समीप ५ मंजिली मोहिनी पैलेस इमारत है। शनिवार की दोपहर को मोहिनी पैलेस के पूर्वी दिशा के बाएं तरफ के स्लैब का हिस्सा एक-दूसरे पर गिरते हुए नीचे तक आ गया। इस गिरे हुए भाग की चपेट में जितने लोग आए वे घायल हो गए। ६ से ७ घायलों को मध्यवर्ती अस्पताल में भेजा गया है। अग्निशमन विभाग व उमपा कर्मियों की ओर से बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। मलबा हटाने का कार्य जारी है। जब तक पूरी तरह से मलबा साफ नहीं किया जाता तब तक हताहतों की संख्या बताना मुश्किल है। कोरोना के कारण अधिकांश लोग घर में ही थे। इस कारण भी घायलों की संख्या अधिक हो सकती है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement