Latest News

दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले मुंबई से तीन लाख से अधिक होने के बावजूद राजधानी में मौत कम हुई है। दिल्ली की तुलना में देश की आर्थिक राजधानी में करीब 1259 मौत ज्यादा हुई है। वहीं मुंबई की अपेक्षा दिल्ली में कोरोना की जांच तीन गुना अधिक हुई है।

कोरोना से मौत मामले में मुंबई में दिल्ली से ज्यादा मौत हुई है। करीब 1259 मौत मुंबई में दिल्ली से अधिक है। नगर निगम ग्रेटर मुंबई के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार छह दिसंबर को शाम छह बजे तक कोरोना से लगभग 10902 मौत के मामले सामने आ चुके है। जबकि दिल्ली के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कोरोना से राजधानी में अब तक 9643 मौत हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा मौत नवंबर महीने में सामने आई थी।

दिल्ली में कोरोना को लेकर अब तक 592250 मामले सामने आए है। जिसमें कोरोना के चलते 9643 मरीजों की मौत हो गई। जबकि मुंबई में कोरोना के 286046 मामले आने पर 10902 मरीजों की मौत हुई है। दिल्ली में मुंबई की तुलना में कोरोना की कुल जांच तीन गुना से ज्यादा है। कोरोना को लेकर अब तक 6740712 सैंपल की जांच की जा चुकी है। जबकि मुंबई में पांच दिसंबर तक 1988289 कोरोना सैंपल की जांच की गई है। यानि 47 लाख से ज्यादा सैंपल दिल्ली में लिए गए है।

दिल्ली में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या मुंबई की अपेक्षा में ज्यादा है। दिल्ली में जहां 24693 सक्रिय मरीज है तो वहीं मुंबई में 13132 सक्रिय मरीजों की संख्या है। राजधानी में मुंबई की तुलना में मरीजों के ठीक होने की दर दो फीसदी से अधिक है। दिल्ली में कोरोना से ठीक होने वाले कुल मरीजों की दर 94.20 फीसदी है। जबकि मुंबई में कोरोना से यह दर 91.31 फीसदी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement