Latest News

मुंबई के लोकमान्य तिलक मार्ग इलाके में शुक्रवार तड़के एसिड हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के जानने वाले 62 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि पुलिस को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा सतर्क किया गया था, जहां उसे हमले के बाद ले जाया गया था। पुलिस उपायुक्त सहित अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है। हमला पिछली रंजिश के कारण किया गया था।

अधिकारी ने कहा किसुबह साढ़े पांच बजे महिला पर तेजाब फेंका गया, जब वह पानी भर रही थी। आरोपी ने पहले उसके साथ दुर्व्यवहार किया। उसे भागने की कोशिश करते हुए पास से पकड़ लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति पर भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (ए), 307, 504, 506 के तहत हत्या के प्रयास, तेजाब से गंभीर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement