Latest News

मुंबई : मुंबई के पास ठाणे में दर्दनाक हादसा फ्लाईओवर पर बैलेंस बिगड़ने से ओवरलोड ट्रक एक तरफ पलट गई। ट्रक में गत्ते (कार्डबोर्ड) और रद्दी सामान भरा पड़ा था। सारा सामान नीचे जा रही एक कार पर जा गिरा, जिसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। ठाणे में वाघबिल फ्लाईओवर पर यह हादसा हुआ। जरूरत से अधिक सामान भरे होने की वजह से ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया और रेलिंग के पास एक तरफ पलट गई।

ट्रक में भरा सामान नीचे जा गिरा। एक कार इसकी चपेट में आ गई। कार में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। ट्रैफिक पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कार सवारों को बचाने का प्रयास किया। फ्लाईओवर से करीब 20 फीट की ऊंचाई से सामान गिरने की वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार बिल्कुल पिचक गई। घायल की पहचान प्रशांत देवरकोंडा (38) के तौर पर हुई है।

हादसे के फौरन बाद ही ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है, जिसके बाद केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस के अनुसार ड्राइवर ने किस वजह से नियंत्रण खोया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। ओवरलोडिंग या सड़क पर पड़े गड्ढों की वजह से ऐसा हुआ होगा। घटना के बाद ट्रैफिक जाम लग गया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement