Latest News

हरियाणा : हरियाणा के करनाल में पंजाब की रहने वाली एक 19 वर्षीय महिला का अपहरण कर नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास अंडरपास में बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। करनाल जिले में मधुबन थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर करनाल के सतौंदी गांव के एक फेरीवाले और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता विवाहित है और पंजाब के लुधियाना की रहने वाली है। उसने आरोप लगाया कि वह करनाल में नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा के पास शौचालय गई थी तभी दो लोगों से चाकू दिखाकर उसका अपहरण कर लिया। महिला ने बताया कि वह रविवार रात अपने पति के साथ पानीपत से लौट रही थी और एक रिश्तेदार से मिलने के लिए टोल प्लाजा पर बस से उतरी थी। घटना के समय उसका पति वहीं एक दुकान पर चाय पी रहा था।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी ने सड़क किनारे कुटेल अंडरपास के पास उससे कथित तौर पर बलात्कार किया और दूसरे आरोपी ने गुनाह को अंजाम देने में उसकी मदद की। मधुबन थाना प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वे वहां से फरार हो गए। इसके बाद महिला किसी तरह अपने पति के पास पुहंची और दम्पति ने मधुबन पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपहरण और बलात्कार के आरोप में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी को सोमवार को और उसके साथी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement