Latest News

कल्याण : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग की ओर से मंगलवार, 29 सितंबर को विभिन्न जलशुद्धीकरण केंद्रों पर बिजली और यांत्रिक उपकरणों की देखभाल एवं मरम्मत का काम किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक करीब 12 घंटे पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी। केडीएमसी के अनुसार, बारावे, मोहिली, नेतिवली और टिटवाला जलशुद्धीकरण केंद्रों में आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा। इस दौरान कल्याण पूर्व और पश्चिम, कल्याण ग्रामीण क्षेत्र तथा आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी।

जलापूर्ति बंद रहने से मांडा टिटवाला, वडवली, आंबिवली, शहाड, अटाली समेत कल्याण ग्रामीण विभाग के अन्य गांव प्रभावित होंगे। इसके अलावा कल्याण पूर्व और पश्चिम के आसपास के क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति बाधित रहने की संभावना है। महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मात्रा में पानी पहले से भरकर रखें और पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करें। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पानी की आपूर्ति चरणबद्ध तरीके से सामान्य होने की संभावना है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement