Latest News

मुंबई : मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाले 39 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) ने कथित तौर पर पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने के शक के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उन्होंने गोरेगांव और राम मंदिर रेलवे स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। इस मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर बोरीवली पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के कथित दोस्त के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता 74 वर्षीय हैं और गोरेगांव स्थित एस.वी. रोड की एक सोसायटी में रहते हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement