मीरारोड : काशीगांव पुलिस की कार्रवाई जुआ खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार...
मीरारोड : काशीगांव पुलिस ने जुआ खेलने वाले नौ लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से नकद राशि, एक कार, मोबाइल फोन और जुआ खेलने के अन्य सामान सहित कुल 48 लाख 55 हजार 20 रुपए का मुद्देमाल जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर को दोपहर करीब 2.30 बजे काशीगांव पुलिस स्टेशन की अपराध प्रकटीकरण शाखा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ठाणे-मुंबई हाईवे स्थित गोल्डन रिट्रीट होटल, काजूपाडा, मीरारोड परिसर में तीन पत्ती जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। आरोपियों की पहचान संजय सखाराम चालके, देवांग किरीटभाई चल्ला, देवांग हसमुखभाई सागर, चंदूभाई पोपटभाई मेवरिया, धरम संजय सुरू, मुनीर मेहंदी कपाड़िया, जयेश कालूभाई सुतरिया, हरेश वाघजीभाई मेवेरिया और धवल गोपाल मकवाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 22,740 रुपये नकद, एक्सयूवी 700 महिंद्रा कंपनी की कार, जुआ खेलने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक कॉइन 2,97,800 रुपये, 52 पत्तों के 9 सेट और 9 मोबाइल फोन सहित कुल 48,55,020 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया।