Latest News

वाडा (पालघर) : पालघर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। वाडा तालुका में विक्रमगढ़ रोड स्थित टीना रबर कंपनी में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां कंपनी के स्टोर रूम की पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त दीवार के पास बैठकर नाश्ता कर रहे मजदूर मलबे के नीचे बुरी तरह दब गए। इस दुर्घटना में तीन मजदूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना सुबह करीब 10 बजे की है। रोज की तरह मजदूर सुबह का नाश्ता करने के लिए स्टोर रूम की दीवार के पास बैठे हुए थे। तभी बिना किसी आहट के पूरी दीवार अचानक गिर पड़ी। तेज आवाज सुनते ही कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया और चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तुरंत मलबे को हटाकर मजदूरों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement