Latest News

भायंदर। उत्तन सागरी पुलिस थाने की हद्द के डोंगरी कोस्टल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार की तलाशी लेकर दो देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 20.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर को सुबह करीब 4:30 बजे डोंगरी कोस्टल चेक पोस्ट पर नाकाबंदी की जा रही थी। इस दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच करते समय एक किआ सोनेट कार से दो देसी पिस्तौल मैगजीन सहित बरामद हुईं। जब्त किए गए हथियारों की कीमत करीब 50 हजार रुपये, जबकि कार की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संजय सुरेंद्र सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी पेशे से एस्टेट एजेंट है और मुंबई के दहिसर पूर्व का रहने वाला बताया गया है। उसका मूल निवास उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement