Latest News

मुंबई : राज्य में अब अपराधियों की सभी जानकारी एक क्लिक पर हासिल होगी। तकरीबन छह लाख अपराधियों के तस्वीरें, ऊंगलियों के निशान, आंख की पुतली आदि का एक साथ डेटा  बेस ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाली एम्बिस प्रणाली का मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सोमवार को शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस बात पर खुशी प्रकट की कि देश में इस तरह की  वैश्विक प्रणाली को उपयोग में लाने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है। सीएम ने कहा कि अपराधियों की जानकारी तत्काल देते समय अपराध और अपराध साबित होने का  प्रमाण बढ़ाने में यह प्रणाली उपयोगी साबित होगी। अपराधों की जांच करने में गुणात्मक फर्क मिलते या उसका पता चलते ही अपराधों की जांच और अपराधी को सजा होने के लिए  एम्बिस प्रणाली महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम मुंबई पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुआ। कार्यक्रम में पुलिस आयुक्तालय के जेएस भरुचा सभागृह का उद्घाटन, कचरा मुक्त  अभियान का शुभारंभ और मुंबई पुलिस के रक्षक हैं हम अभियान का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री के हाथों किया गया। कार्यक्रम के दौरान गृह राज्यमंत्री दीपक केसरकर, गृह विभाग के  अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, मुंबई महापालिका के आयुक्त प्रवीण परदेशी, मुंबई पुलिस आयुक्त संजय बर्वे, पुलिस गृह निर्माण मंडल के व्यवस्थापकीय संचालक विपिन बिहारी,  महाराष्ट्र सायबर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ब्रिजेश सिंह उपस्थित थे।

इस प्रणाली का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नईन ई तकनीक आने पर कई सारे प्लेटफॉर्म उपलब्ध हो रहे हैं और कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में इससे मदद हो  रही है। इस माध्यम से अपराधियों पर शिकंजा भी बना रहेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान बताया कि पुलिस दल ने आधुनिकीकरण को अपनाते हुए अपराधियों के फिंगर प्रिंट लेने की  पुरानी पद्धति को बदलकर अब ऊंगलियों के निशान ही नहीं, बल्कि हाथ के निशान, चेहरा और आंखों को स्कैन कर वह डिजिटल पद्धति से सुरक्षित रखने से अपराधियों की तलाश  करते समय यह सब उपयोगी साबित होगा। इस कारण एम्बिस प्रणाली का पुलिस का गुगल रूप में नामस्वरूप रहेगा। राज्य में सीसीटीवी, सीसीटीएनएस और एम्बिस प्रणाली का  उपयोग शुरू करने के बाद अपराधी को तत्काल गिरफ्तार करते ही अपराध और अपराध साबित होने का प्रमाण बढ़ा है। मुंबई में लगाए गए सीसीटीवी से शहर के प्रत्येक परिसर में  नजर रखना संभव हुआ है। इससे मुंबई में निर्माण हुई आपदा की स्थिति, अतिवृष्टि से निर्माण हुई स्थिति, उत्सव के दिनों में यातायात में बदलाव, इसी माध्यम से संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई पुलिस और मुंबई महापालिका के संयुक्त अभियान से कचरा मुक्त मुंबई अभियान शुरू किया गया। अगर सब एक साथ आए, लोग, समाज और  प्रशासन एक साथ आए तो उससे जो ऊर्जा निर्मित होगी, उससे सकारात्मक कार्य होता है, यह इस स्वच्छ भारत अभियान से दिखाई देता है। कचरामुक्त मुंबई द्वारा लोगों की आदतों  में बदलाव लाते समय प्रबोधन के साथ-साथ शासन भी आवश्यक है। इससे सिर्फ मुंबई ही नहीं बल्कि अंतर्गत मुंबई भी स्वच्छ होगी, नाले, गटर स्वच्छ रखकर अच्छा वातावरण रखने में भी मदद होगी। मुख्यमंत्री ने इस उपक्रम को शुभकामनाएं दी। मुंबई पुलिस ने शुरू किए रक्षक हैं हम इस विशेष अभियान के माध्यम से लोगों में विश्वास निर्माण करते  समय लोगों को पुलिस उनका दोस्त लगेगा। मुख्यमंत्री के हाथों रक्षक हैं हम इस अभियान की डाख्युमेंट्री और जनजागरण पर पोस्टर का अनावरण किया गया। इस दौरान  महापालिका आयुक्त परदेशी, मुंबई पुलिस आयुक्त बर्वे ने अपने विचार व्यक्त किए। महाराष्ट्र सायबर के विशेष पुलिस महानिरीक्षक ब्रिजेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि एम्बिस  प्रणाली देश की पहली प्रणाली है और अपराधियों की पूरी जानकारी इसके द्वारा मिलेगी। मुंबई के 94 पुलिस थानों में पायलट परियोजना के रूप में यह प्रणाली चलाई जाएगी।  तकरीबन 200 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को इस प्रणाली का प्रशिक्षण दिया गया है।

इस अवसर पर एम्बिस प्रणाली के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मुख्यमंत्री के हाथों पुलिस निरीक्षक अविनाश सरवीर, रुपाली गायकवाड, सुरेश मगदून, सहायक पुलिस निरीक्षक प्रसाद  जोशी, उल्हास भाटले, संदीप जाधव को सम्मानित किया गया। साथ ही कचरामुक्त मुंबई में कार्यरत समन्वयक अधिकारी सुभाष दलवी, मुंबई महापालिका के सह आयुक्त अशोक खैरे  को इस दौरान मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित किया गया। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement