Latest News

मुंबई : कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने मंगलवार को अहमदनगर सीट के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पाटिल और विधायक अब्दुल सत्तार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता। मंगलवार को राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाडे को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे सुजय विखे-पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर और परिवार के पारंपरिक गढ़ अहमदनगर से आम चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। सूबे की 48 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर 41 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं एनसीपी के खाते में 4 सीटें आईं। इसके अलावा एक सीट एआईएमआईएम के खाते में और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement