मुंबई : सायन रेलवे पुल का काम तेज... 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य
मुंबई : सायन रेलवे स्टेशन के पास 112 साल पुराने रेलवे पुल के पुनर्निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। और महानगरपालिका ने पुल संबंधित सभी काम 15 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त अभिजीत बांगर ने निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। नए 54.5 मीटर लंबे और 29 मीटर चौड़े पुल के नीचे कोई खंभा नहीं होगा। पुल शुरू होने के बाद सायन, धारावी, कुर्ला और एलबीएस मार्ग पर यातायात जाम कम होने की उम्मीद है।
पुल के पश्चिमी हिस्से में लाल बहादुर शास्त्री मार्ग से संत रोहिदास मार्ग, धारावी तक एप्रोच रोड का काम अंतिम चरण में है। पूर्वी हिस्से में भी एप्रोच रोड का काम शुरू कर दिया गया है। नया पुल 54.5 मीटर लंबे सिंगल स्पैन और 29 मीटर चौड़ा होगा। पुल के नीचे खंभे नहीं होने से सीएसएमटी-कुर्ला के बीच पांचवीं और छठी रेलवे लाइन के विस्तार के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध होगी। पुल शुरू होने के बाद सायन, धारावी, कुर्ला और एलबीएस मार्ग पर यातायात जाम कम होने की उम्मीद है।