Latest News

मुंबई : मुंबई विश्वविद्यालय ने अनाथ विद्यार्थियों को 1 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इस फैसले को अगले महीने शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से लागू कर दिया जाएगा। मुंबई विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय देखमुख के अनुसार, अनाथ विद्यार्थी के पास जाति प्रमाण-पत्र नहीं होता है। इस वजह से ऐसे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के आरक्षण का लाभ नहीं मिल पाता है। इसलिए अनाथों को उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए उनको 1 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय मुंबई विश्वविद्यालय से संबद्ध 793 कॉलेजों में लागू होगा। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement