Latest News

भागलपुर : भागलपुर ज‍िले के अजगैवीनाथ धाम प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर बहियार में मंगलवार की सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लोक आस्था के कर्मा-धर्मा पर्व के पावन अवसर पर बहियार स्थित जलमग्न खेत में स्नान करने गए छह बच्चों की गहरे पानी में डूबने से अकाल मौत हो गई। एक साथ छह घरों के चिराग बुझने से बिष्णु टोला सहित आसपास के समूचे ग्रामीण क्षेत्र में चीत्कार मच गया और मातम पसर गया है। मृतकों की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 27, बिष्णु टोला निवासी पूरन मंडल की पुत्री पूजा कुमारी (13 वर्ष), राहुल कुमार (14 वर्ष), रंजन कुमार के पुत्र विकास कुमार (13 वर्ष), विनोद मंडल के पुत्र आयुष कुमार (12 वर्ष), वाल्मीकि मंडल की पुत्री मीनाक्षी कुमारी 'मिनकी' (12 वर्ष) तथा रंचडीदीपुर निवासी धनंजय मंडल की पुत्री ज्योति कुमारी (14 वर्ष) के रूप में हुई है।

कर्मा-धर्मा के स्नान के दौरान गहरे गड्ढे में समाए बच्चे

स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, कर्मा-धर्मा पर्व को लेकर बच्चे सुबह पूजा की तैयारी और पवित्र स्नान के लिए नारायणपुर बहियार की ओर गए थे। गंगा के बढ़े जलस्तर और हालिया बारिश के चलते बहियार के खेतों में काफी गहरा पानी जमा था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement