Latest News

अभिनेत्री विद्या बालन ने रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 में कंथा के रूप में अपने पहले लुक से इंटरनेट पर सबका ध्यान खींचा। सन पिक्चर्स ने रविवार (20 सितंबर) को अभिनेत्री के किरदार का परिचय जारी किया। उनका ये दमदार लुक तुरंत फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया। कई यूजर्स ने विद्या की अभिनय क्षमता की प्रशंसा की, जबकि अन्य ने कहा कि उनकी कास्टिंग ने रजनीकांत अभिनीत सीक्वल के लिए उनकी उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

विद्या के लुक की जो तस्वीर जारी की गई है उसमें वो हाथों में सिगरेट लिए नीली साड़ी में नजर आ रहीं हैं। अनिरुद्ध रविचंदर के बैकग्राउंड स्कोर के साथ जारी की गई इस झलक में कांथा सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आ रही हैं। उनका अंदाज, साड़ी का पल्लू संभालने का तरीका और हाथ में पकड़ी सिगरेट के साथ कश लेती विद्या बालन का यह अंदाज उनके मजबूत और बेबाक व्यक्तित्व को दर्शा रहा है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बन रही जेलर 2 में रजनीकांत, टाइगर मुथुवेल पांडियन के किरदार में नजर आनेवाले हैं। फिल्म में राम्या कृष्णन और योगी बाबू समेत कई पुराने कलाकारों के साथ सूरज वेंजारामूडु और एस.जे. सूर्या के साथ विद्या बालन भी फिल्म का हिस्सा हैं। सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित जेलर 2 दुनियाभर में 15 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होने वाली है। फिलहाल विद्या बालन के कांता के रूप में उनके परिचय के साथ ही फिल्म में उनके दमदार नए अवतार ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement