बोरीवली और वाशी के लिए चलेंगी बेस्ट सेवाएं
मुंबई, बेस्ट द्वारा सोमवार से मुंबई एयरपोर्ट से दो और पॉइंट टू पॉइंट सेवाओं की शुरुआत की जाएंगी। ये सेवाएं हवाई यात्रियों के लिए बोरीवली और वाशी के लिए चलाई जाएंगी। पिछले महीने से ही बेस्ट ने एयरपोर्ट से वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की थी। ये बसें एयरपोर्ट से सीधे गंतव्य तक बेहद कम स्टॉप के साथ चलेंगी। इन बसों का न्यूनतम किराया `५० और अधिकतम किराया `१५० होगा।
बेस्ट की नई सेवाएं टर्मिनल-२ से संचालित होंगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बोरीवली और नई मुंबई के लिए सेवाओं की शुरुआत १ नवंबर से होगी। कुछ दिन पहले टर्मिनल-२ से ही बीकेसी और गेटवे ऑफ इंडिया के लिए भी सेवाओं की शुरुआत हुई थी। फिलहाल, सोमवार से शनिवार तक एयरपोर्ट से बीकेसी के लिए १६ और इतनी ही सेवाएं गेटवे के लिए चलती हैं।
बेस्ट के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन बेस्ट की बसों में सामान ले जानेवालों से अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है, लेकिन एयरपोर्ट की सेवाओं के लिए ऐसा नहीं होगा। एयरपोर्ट से बीकेसी वाली सेवा को वाशी तक विस्तारित किया जाएगा। बोरीवली (पूर्व) तक जानेवाली सेवाओं के लिए पांच स्टॉप तय किए गए हैं। इस रूट पर ६ बसें बोरीवली से एयरपोर्ट के लिए और इतनी ही बसें एयरपोर्ट से बोरीवली के लिए चलाई जाएंगी।
बेस्ट द्वारा बीकेसी से एयरपोर्ट के लिए जो सेवा चलाई जा रही है, उसे वाशी तक विस्तारित करने के अलावा प्रियदर्शिनी, चेंबूर और मानखुर्द रूट से चलाया जाएगा। एयरपोर्ट और वाशी के बीच दोनों दिशाओं को मिलाकर १२ सर्विस चलाई जाएंगी। बेस्ट की इन नई सर्विस के बाद मोबाइल ऐप बेस्ट सर्विस को प्रतिस्पर्धा मिलेगी।
बेस्ट को सबसे ज्यादा घाटा परिवहन सेवाओं में ही उठाना पड़ रहा है। इसके चलते वेट लीज व्यवस्था से बस सेवाएं शुरू की हैं। इसमें बेस्ट किलोमीटर के हिसाब से कंपनी को खर्चा देती है, जबकि कंपनी ही बसें चलाती है, बसों का रखरखाव करती है और स्टाफ को वेतन देती है। अब बेस्ट ने अपने बेड़े में अधिकतम इलेक्ट्रिक बसों का समावेश करने का पैâसला लिया है। इसके लिए २,१०० इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी। इनमें से ५०ज्ञ् बसें २०२३ तक सड़कों पर होंगी। २०२७ तक शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें चलाने का अनुमान है। इन बसों में १,४०० एकमंजिल एसी बसें, ४०० मिडी एसी बसें, १०० छोटी एसी बसें और २०० डबल डेकर एसी बसें होंगी। इलेक्ट्रिक बसों के लिए शहर भर में ५५ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।