Latest News

मुंबई, गणेशोत्सव के अंतिम दिन बप्पा के विसर्जन के दौरान रविवार को वर्सोवा बीच पर एक अप्रिय घटना हुई। बप्पा को अंतिम विदाई देने समुद्र में उतरी नौका पलट गई। नौका में सवार 5 लोगों में से दो लोगों को स्थानीय मछुवारों ने बचाया तो तीन लोग अब भी लापता हैं। डूबने से बचाये गए दोनों लोगों को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी लोगों की टॉस में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।
घटना रात को साढ़े नौ बजे हुई। वर्सोवा तट पर बप्पा को विसर्जित करने के लिए 5 लोगों को लेकर एक नौका समुन्द्र में गई। थोड़ी दूरी पर जाने पर अचानक संतुलन खोने के साथ ही नौका पलट गई। घटना की जानकारी तुरंत बचाव कर्मियों दी गई। घटना स्थल पर पहुंचने पर लाइफगार्ड के आने तक स्थानीय मछुवारों ने दो लोगों को डूबने से बचाते बाहर निकाला।
बाकी के तीन लोगों को तलासने के लिए लाइफगार्ड ने स्थानीय मछुआरों के  माध्यम से सर्च अभियान चलाया है। मनपा ने उन्हें तलासने के लिए नौसेना के गोताखोरों के सहयोगी का अनुरोध किया है। साथ ही पुलिस बोट का भी सहयोग मांगा गया है। जेट्टी की फ्लड लाइटें चालू हैं। लाइफगार्ड सर्च अभियान में रस्सी, एलईडी लाइट, समुद्र के अंदर नौका आदि  का उपयोग करके डूबने वालों की तलास में जुटे हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement