Latest News

पुणे : जरूरी नहीं है कि हर बार गलती पुरुष की ही हो, कभी-कभी महिलाएं भी गुनहगार होती हैं। ऐसा ही मामला महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी माना जाने वाले पुणे शहर में सामने आया है। जहां एक महिला पर यह आरोप लगा है कि उसने एक युवक के साथ पहले दोस्ती की, फिर उसके साथ जबरन सेक्स किया और उससे 70 हजार रुपये भी लूट लिए।

दरअसल मुंबई से सटे पनवेल के एक 31 वर्षीय युवक की इंटाग्राम पर पुणे की एक महिला के साथ दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत और करीबियां भी बढ़ने लगी। इसके बाद एक दिन महिला ने युवक को मिलने के लिए पुणे में बुलाया। युवक 7 अगस्त के दिन महिला से मिलने के लिए पुणे के कोंढवा स्थित येवलेवाड़ी पहुंचा। इसके बाद महिला ने युवक के साथ जबरन सेक्स किया।

इसके बाद जब युवक अपनी कार से वापस घर जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में तीन लोगों ने उसकी कार रुकवाई और जबरदस्ती उसमें बैठ गए और युवक के साथ मारपीट की। उसके बाद आरोपी, युवक से कहने लगे 'तूने इस महिला का रेप किया है, हम तेरे खिलाफ केस करेंगे'। यह बोलते हुए आरोपियों ने युवक को धमकाना शुरू किया कि पैसे नहीं दिए तो महिला के साथ शादी करनी पड़ेगी। आरोपियों ने युवक से सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिए।

इस घटना से सदमें में आया युवक किसी प्रकार अपने घर पहुंचा। लेकिन इसके बाद भी आरोपी उससे लगातार पैसों की मांग करते रहे। उनकी धमकियों का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा था। अंत में परेशान होकर युवक ने कोंढवा जाकर पुलिस स्टेशन में शिकयत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला और उसके तीनों साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement