Latest News

मुंबई : केंद्र सरकार में मंत्री पद मिलने के बाद महाराष्ट्र के चारों बीजेपी नेताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा शुरू की है। नए मंत्रियों ने जनता से संवाद साधने के लिए यह यात्रा शुरू की है। अब इस यात्रा के जरिए बीजेपी राज्य में होने वाले तमाम महानगरपालिका चुनाव के लिए भी घेराबंदी शुरू कर रही है। सूत्रों की मानें तो बीजेपी के केंद्रीय उद्योग मंत्री नारायण राणे के जिम्मे मुंबई महानगर पालिका में मिशन 114 सौंपा गया है। लिहाजा नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा को लोगों का कैसा प्रसाद मिलता है। इस पर सबकी निगाहें टिकी हुईं। वहीं राणे की यात्रा से शिवसेना के सर का दर्द भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

नारायण राणे की जन आशीर्वाद यात्रा आगामी 19 अगस्त से शुरू होनी है उसी से सुबह 10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं से उनकी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू होगी। मुंबई और कोंकण इलाके में उनकी यात्रा रहेगी। पहले दिन वे एयरपोर्ट से कोलाबा तक जाएंगे। इसलिए उनकी यात्रा पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से नारायण राणे को यह जवाबदारी दी गई है। बीएमसी चुनाव मुंबई में अगले साल होने हैं। जिसके लिए मिशन 114 का नारा दिया गया है। राणे के सिर पर 114 या उससे भी ज्यादा लोगों को जीत दिलवाने की जिम्मेदारी दी गई है। किसी भी सूरत में मिशन को पूरा करने का आदेश दिया गया है।

शिवसेना को हराने की जिम्मेदारी राणे को दी गई है। सूत्रों के मुताबिक राणे की पूरी ताकत का इस्तेमाल बीएमसी चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व चाहता है। राणे अपने मिशन में कितना कामयाब होंगे यह तो वक्त तय करेगा लेकिन इतना जरूर तय है कि यह चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला हैं नारायण राणे की जान आशीर्वाद यात्रा तकरीबन 7 दिनों की होगी। इस दौरान वह 170 से भी ज्यादा जगहों पर जाएंगे। मुंबई और कोंकण इलाके में उनकी जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी। राणे की इस यात्रा की जिम्मेदारी दो नेता प्रमोद जठार और सुनील राणे देखेंगे। इस यात्रा में स्वाभिमान संघटन के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement