Latest News

मुंबई, मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का प्रबंधन अधिकार मिलने के बाद अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड ने अपना मुख्य कार्यालय अब मुंबई की जगह गुजरात में ले जाने का निर्णय लिया है। गुजरात में निर्णयों को गति देने में मदद मिलेगी, ऐसा कंपनी ने कहा है। गत १३ जुलाई को, अदानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने जीवीके ग्रुप से प्रबंधन अपने अधीन लिया था। उसके बाद अब प्रधान कार्यालय को मुंबई से गुजरात स्थानांतरित किया जाएगा। इस पर कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुंबई एयरपोर्ट के मुख्यालय को मुंबई से अमदाबाद स्थानांतरित करना, यह महाराष्ट्र की जनता को मोदी का संदेश है। इसके अलावा एयरपोर्ट पर हुआ डांडिया डांस भी बहुत कुछ कहता है, ऐसा तंज कसते हुए सावंत ने कहा है कि मुंबई के महत्व को कम करने का पिछले सात साल से जो प्रयास जारी है, उसी का यह परिणाम है। गुजरात इसी तरह वैश्विक वित्तीय केंद्र बन गया है। सचिन सावंत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र ने किसी उद्योग या उद्यमी के साथ कभी परायापन नहीं दिखाया है। कई उद्यमी महाराष्ट्र में आए और महाराष्ट्र के हो गए। ‘मुंबई हवाई अड्डे का स्वामित्व इससे पहले आंध्र प्रदेश की कंपनी जीवीके के पास था। जीवीके ने मुंबई हवाई अड्डे के मुख्यालय को आंध्र प्रदेश में स्थानांतरित नहीं किया या हवाई अड्डे पर कुचिपुड़ी नृत्य नहीं किया।’ ऐसा कटाक्ष सचिन सावंत ने भाजपा पर किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement