Latest News

वसई : वालीव पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया हैं। पुलिस आरोपी पर केस दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। जानकारी के अनुसार वसई तालुका की रहनेवाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने वालीव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया। दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता से आरोपी ने जून 2020 से लेकर अब तक कई बार जबरन शारीरिक संबंध स्थापित किया। आरोपी शख्स ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि यदि किसी को बताया तो बदनाम कर दूँगा। इस बीच पीड़िता गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत व बयान के आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2),(एन) (आय) व पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement