Latest News

कल्याण : कल्याण पश्चिम के बैल बाजार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित मॉल में काम करने वाले छह कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने से परिसर में हड़कंप मच गया है। हड़कंप मचने का मुख्य कारण यह है कि इस माल में हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन खरीददारी के लिए जाते है, जिससे मॉल में पिछले कुछ दिनों से खरीददारी के लिए आये हुए लोगों में भारी दहशत है। छह कर्मचारियों की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मनपा ने पांच दिनों के लिए मॉल को बंद करा दिया है। बतादें कि पिछले कुछ दिनों से कल्याण डोंबिवली क्षेत्र में कोरोना रोगियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मॉल में काम करने वाले कर्मचारियों का मनपा द्वारा कोविड का परीक्षण कराया गया जिसमें 6 कर्मचारियों का रिपोर्ट सकारात्मक पाया गया। सुरक्षा दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए मनपा ने अगले 5 दिनों के लिए मॉल को बंद करा दिया है, ऐसी जानकारी मनपा की आरोग्य अधिकारी प्रतिभा पानपाटिल ने दिया है।

बतादें कि कल्याण पश्चिम के बैल बाजार क्षेत्र में स्थित डी मार्ट भीड़ के लिए प्रसिद्ध है। यहां कभी भी भीड़ देखी जा सकती है। मॉल में काम करने वाले छह कर्मचारियों का पॉजिटिव पाया जाना यह साबित करता है कि मॉल प्रशासन ने कर्मचारियों की स्क्रीनिंग व उनकी तबियत के बारे में जांच नहीं किया और खरीददारी के लिए मॉल में आये हजारों लोगों को कोरोना से संक्रमित होने के लिए खुला छोड़ दिया गया, लोगों का कहना है कि मॉल प्रशासन पर भी शख्त कार्रवाई की जरूरत है। केवल मॉल बंद कर देने से स्थिति में सुधार नहीं होगा बल्कि इनपर कानूनी कार्रवाई करके ऐसे लापरवाह लोगों को कड़ा संदेश दिया जा सकता है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement