Latest News

मुंबई : उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत के फटी जींस वाले बयान पर बॉलीवुड बिफर गया है। उसने तीरथ सिंह को आईना दिखाया है। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा से लेकर अभिनेत्री व सांसद जया बच्चन, अभिनेत्री गुल पनाग व टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तीरथ सिंह के बयान पर गुस्सा जाहिर किया है। तीरथ के बयान पर नव्या नवेली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर तीरथ सिंह को अपनी मानसिकता बदलने को कहा है। वहीं गुल पनाग ने फटी जींस में अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। महुआ मोइत्रा ने भी तीरथ सिंह को करारा जवाब दिया है।

नव्या ने पोस्ट में लिखा, ‘हमारे कपड़ों को बदलने से पहले आपको अपनी मानसिकता बदलने की जरूरत है। क्योंकि, यहां केवल चौंकानेवाली बात यह है कि इस तरह के संदेश समाज को भेजे जाते हैं।’ नव्या ने अपने अगले पोस्ट में खुद की एक फोटो शेयर कर लिखा, ‘मैं अपनी रिप्ड जींस पहनूंगी, धन्यवाद। और मैं उन्हें गर्व से पहनूंगी!’ वहीं टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए लिखा, ‘उत्तराखंड सीएम, जब नीचे देखा तो गमबूट थे…और ऊपर देखा तो…एनजीओ चलाती हो और घुटने फटे दिखते हैं? सीएम साहेब जब आपको देखा तो ऊपर-नीचे, आगे-पीछे हमें सिर्फ बेशर्म बेहूदा आदमी दिखता है। स्टेट चलाते हो और दिमाग फटे दिखते हैं!’ गुल पनाग ने भी ट्विटर पर सीएम की आलोचना करते हुए दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘रिप्ड जींस निकाल लो।’ वहीं अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने अपनी और अपनी बेटी की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में गुल पनाग और उनकी बेटी ने रिप्ड जींस पहनी हुई है। गुल पनाग के इस ट्वीट पर काफी लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये काफी कंफर्टेबल होती है।’ इस पर गुल पनाग ने प्रतिक्रिया दी, ‘ये ११ साल पुरानी जींस है इसलिए खराब हो गई। नहीं-नहीं फट गई!’ वहीं जया बच्चन ने कहा, ‘किसी भी मुख्यमंत्री का इस तरह का बयान देना शोभा नहीं देता। ऊंचे पदों पर बैठे सभी लोगों को पहले सोच-विचार करने के बाद ही सार्वजनिक बयान देना चाहिए। आज के दौर में ऐसी बातें वैâसे करते हैं, आप बताएंगे कि कौन कल्चर्ड है और कौन कपड़े के आधार पर कल्चर्ड नहीं है। यह महिलाओं के खिलाफ खराब मानसिकता है और उनके खिलाफ अपराध करने को प्रोत्साहित करता है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement