जनता को न्याय देनेवाले एक जज ही ऑनलाइन ऑर्डर रद्द करने के चक्कर में गंवाए ३० हजार
मुंबई : जनता को न्याय देनेवाले एक जज ही साइबर क्राइम के शिकार हो गए हैं। ऑनलाइन ऑर्डर को रद्द करने के चक्कर में उन्होंने ३० हजार रुपए गवां दिए हैं। कुलाबा पुलिस के मुताबिक, सेशन कोर्ट के एक जज ने अपना ऑनलाइन ऑर्डर वैंâसल करने के लिए गूगल पर मिले कस्टमर केयर नंबर से संपर्क किया। फोन पर एक महिला ने जज को बातों में फंसाकर उनके बैंक खाते से ३०,००० रुपए निकाल लिए।
५ मार्च को सेशन कोर्ट के एक जज ने ऑनलाइन एक सामान मंगाया था। ऑर्डर किया गया सामान जब उनके घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने ऑर्डर को रद्द करने का पैâसला किया। उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर जाकर वेबसाइट के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क किया। दूसरी तरफ फोन पर मौजूद एक महिला ने जज से गूगल पे अकाउंट की जानकारी मांगी। चूंकि जज के पास गूगल पे अकाउंट नहीं था इसलिए उन्होंने अपने कार्यालय में कार्यरत एक महिला सहकर्मी को अपने गूगल पे खाते की जानकारी देने के लिए कहा। जज के कहने पर महिलाकर्मी ने अपने गूगल पे खाते का विवरण कथित महिला प्रतिनिधि को फोन पर दिया। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर एक कोड आया। जब उसने प्रतिनिधि को यह कोड बताया तो उसने मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उस लिंक पर जाकर पूरा विवरण भरने को कहा। जैसे ही महिला कर्मचारी ने लिंक पर विवरण भरा, उसके बैंक खाते से ३० हजार रुपए निकाल लिए गए। इस बारे में महिला ने जब पूछा तो प्रतिनिधि ने फोन काट दिया। जब उसने न्यायाधीश को बताया तो उन्होंने पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया। कुलाबा पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।