Latest News

मुंबई : मुंबई पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स सेल ने बोरिवली  इलाके से मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप पकड़ी है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार  किया गया है। उसके पास से 2 करोड़ 80 लाख रुपए की 14 किलो 56 ग्राम चरस बरामद की गयी है। आरोपी   से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नेपाल  से मुंबई में चरस की तस्करी हो रही थी।एंटी नार्कोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतीश तावरे को सूचना मिली थी कि बोरिवली (पूर्व) के नेशनल पार्क के स्थित वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर नानासाहेब धर्माधिकारी चौक के पास नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप आने वाली है। पुलिस उपायुक्त दत्ता नालावडे के मार्गदर्शन में प्रभारी पुलिस निरीक्षक सतीश तावरे, पुलिस उप निरीक्षक भोसले एवं राणे की टीम ने ट्रैप लगाकर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा 

14 किलो 56 ग्राम चरस बरामद जब उसकी तलाशी ली गयी, तो उसके पास से 14 किलो 56 ग्राम चरस बरामद हुआ। उसकी कीमत 2 करोड़ 80 लाख रुपए बतायी जा रही है। पुलिस ने उस एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान नेपाल के बारा जिला स्थित कलेया तरहसील के रहने वाले परबेज अंसारी (23) के रूप में हुई है। वह चरस सप्लाई करने के लिए मुंबई आया था।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement