Latest News

वसई : वसई तालुका में रिक्शा स्टैंड पर हजारो अनधिकृत रिक्शा की वजह से यातायात भीड़ की समस्या को और जटिल कर दिया है। आएं दिन विभिन्न राजनीतिक दल और संगठन सड़कों पर रिक्शा स्टैंड स्थापित कर रहे हैं। वसईविरार शहर की बढ़ती आबादी के साथ, रिक्शा यातायात की भीड़ भी एक बड़ी समस्या बन गई हैं। वसई-विरार शहर में 30,000 से अधिक रिक्शा हैं, जिनमें से हजारों रिक्शा अवैध रूप से चल रहे हैं । जो हजारों रिक्शा चल रहे है वह ट्रैफिक पुलिस की मिलीभगत से चल रहे हैं। रिक्शा का जगह-जगह रुकना ट्रैफिक जाम की समस्या की स्थिति को पैदा कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस और उप-क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने 150 रिक्शा स्टैंड को मंजूरी दिया है। हालांकि, शहर में कई गलियों में अनधिकृत रिक्शा स्टैंड स्थापित किए गए हैं।विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने स्वयं के रिक्शा संघों का गठन किया है और उनके फलक भी स्टैंड पर चमक रहे हैं। अनधिकृत रिक्शा स्टैंड ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे हैं। रेलवे स्टेशन के बाहर,भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर ऐसे अनधिकृत रिक्शा स्टैंड बनाए गए हैं। इससे नागरिकों का चलना भी मुश्किल हो रहा है। वही शिवसेना रिक्शा एसोसिएशन के अध्यक्ष और शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख शिरीष चव्हाण ने कहा कि, जहां यात्रियोंकी जरूरत है, वहां रिक्शा स्टैंड बनाए जा रहे हैं। इसलिए, ट्रैफिक पुलिस को एक आधिकारिक रिक्शा स्टैंड बनानेकी आवश्यकता है । लेकिन कोई भी राजनैतिक पार्टी के लोग अवैध तरीके से रिक्शा स्टैंड बना दे रहे है। इससे ट्रैफिक जाम की बड़ी समस्या पैदा हो रही है। वसई विरार रिक्शा ड्राइवर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन गावकर ने कहा कि, इससे वाहनों को मोड़ना मुश्किल हो जाता है।इन रिक्शा स्टॉपपर आरटीओ या ट्रैफिक पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए। नालासोपारा के रिक्शा चालक अली असगर ने कहा कि सैकड़ो अनधिकृत रिक्शा स्टैंड बनने से ट्रैफिक जाम लगा रहता है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement