पटना : टुकड़े-टुकड़े गैंग माले को तेजस्वी ने क्यों लगाया गले - अनुराग ठाकुर
पटना : केंद्रीय वित्त राज मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार , 27 अक्टूबर को डबल इंजन सरकार की विकास संबंधित उपलब्धियां गिनाईं। बिहार महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला किया। तेजस्वी से नरसंहार के आरोपियों वामदलों खासकर माले को गले लगाने पर जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि जो अपने मां बाप का नहीं हुआ वह राज्य की जनता का क्या होगा। एनडीए गठबंधन बिहार को आगे ले जाने का काम कर रही है। वे भाजपा मीडिया सेंटर में मंगलवार को पत्रकारों से रूबरू थे।
कहा बिहार में डबल इंजन की सरकार में काफी विकास हुआ है। विकास दर साढे 11 फ़ीसदी बढी है, वहीं बिहार में दो एम्स और दो केंद्रीय विद्यालय है। डबल इंजन की सरकार ने बिहार के हर गांव तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। हम लोग विकास में विश्वास रखने वाले हैं एनडीए एकजुट होकर चुनाव लड़ रहा है और इसमें से जबरदस्त सफलता हाथ लगेगी। वहीं, दूसरी तरफ महागठबंधन और राजद पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आईना कितना भी साफ करने पर चेहरे पर लगा हुआ दाग छुपता नहीं है।
तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि बदहवास पार्टियों का गठबंधन राजद वर्ग विभेद फिर से देखना चाहती है। टुकड़े टुकड़े गैंग को गले क्यों लगाया , जब वह अपने पूर्व मुख्यमंत्री रहे मां बाप को भूल गए तो जनता का ख्याल क्या रखेंगे। बिहार की जनता इन पर विश्वास कैसे करेगी। मां- बाप अपने बेटे से यह कहता है कि वोट डालने से पहले यह सोच लेना कि वह नहीं आए मोदी ने बिहार के विकास का पूरा ध्यान दिया है। एनडीए गठबंधन को आगे ले जाने का काम किया है। महंगाई पर विपक्ष को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मयूख, जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अजय आलोक, हम के दानिश रिजवान, वीआईपी के नेता और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय यादव मौजूद थे।