Latest News

मुंबई : बीएमसी के चेंबूर स्थित बीएमसी का जनरल अरुणकुमार वैद्य स्विमिंग पूल में क्लोरीन इंजेक्शन की तकनीकी समस्या के चलते तैराकी बंद कर दी गई है। नियमित तैराकों के मुताबिक पूल 8 सितंबर से बंद है और अब तक इसके दोबारा शुरू होने की स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। नियमित तैराक नरेश मेहता ने बताया कि 8 सितंबर को आखिरी बार पूल में तैराकी की गई थी। उस दिन पानी की गुणवत्ता भी संतोषजनक नहीं लगी थी। विशेष रूप से दिव्यांग तैराक मंजिल हेमसन ने कहा कि शुरुआत में फिल्ट्रेशन प्लांट में खराबी को पूल बंद होने का कारण बताया गया था। पूल बंद होने से नियमित तैराकों की परेशानी बढ़ गई है। घाटकोपर का बीएमसी स्विमिंग पूल भी नवीनीकरण के लिए बंद है जिससे विक्रोली, वडाला और दादर के पूलों तक जाना उनके लिए अतिरिक्त समय और खर्च वाला साबित हो रहा है। कुछ तैराकों ने त्योहारों के दौरान पूल के बार-बार बंद होने को लेकर सवाल उठाए हैं। बीएमसी के एक अधिकारी ने इन आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि पानी में क्लोरीन इंजेक्ट नहीं हो पा रहा था इसलिए पूल का संचालन रोकना पड़ा। अब समस्या ठीक कर दी गई है और पानी के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement