Latest News

ठाणे : पैरोल की शर्तों का उल्लंघन कर जंगल में छुपे हत्या के एक दोषी को पकड़ने गए पुलिस दल पर दोषी ने शुक्रवार को हमला कर दिया जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अपराध शाखा से जुड़े वरिष्ठ निरीक्षक नितिन ठाकरे ने बताया कि घायल पुलिस कर्मी ठाणे पुलिस की अपराध शाखा यूनिट-1 के सदस्य थे और हत्या के दोषी नवनाथ गांगुर्दे को पकड़ने गए थे, जिसने एक धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। ठाकरे ने बताया कि नवनाथ को हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। वह हाल ही में पैरोल पर बाहर आया और उसकी शर्तों का उल्लंघन करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस को उसके ठाणे जिले के सीपी तलाव इलाके में एक जंगल में छुपे होने की जानकारी मिली थी। उसे पकड़ने के लिए पुलिस सुबह करीब पांच बजे वहां पहुंची और जैसे ही उन्होंने उसे पकड़ने की कोशिश की उसने पुलिस दल के सदस्यों पर एक धारदार हथियार से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में उप-निरीक्षक दत्ता सरक और कॉन्स्टेबल आनंद बिलारे घायल हो गए।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement