Latest News

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत को एक महिना पूरा हो गया हैं। उनके जाने के बाद हर कोई दुखी हो गया हैं। सुशांत फैंस और कुछ बॉलीवुड स्टार्स इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भी इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती हैं। उन्होंने अपने इंटरव्यू में इंडस्ट्री के कुछ प्रोड्यूसर को सुशांत की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 

हाल ही में सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए डिजिटल प्रोटेस्ट की मुहिम शुरू की गयी। इस मुहिम के कई लोग हिस्सा बने थे। बॉलीवुड स्टार्स ने भी दिया और मोमबत्ती जलाकर सुशांत को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अब कंगना ने सुशांत के पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर किया हैं। कंगना ने ट्वीटर पर सुशांत के पुराने ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए कहा,’ हम सुनिश्चित करेंगे कि आपका नाम हमेशा के लिए आसमान में एक तारे की तरह चमकता रहे, कल रात आपके नाम की लाखों मोमबत्तियाँ जल रही थीं, हम उन्हें आपको पागल या कमजोर जीवन के रूप में भूलने नहीं देंगे। आप अपनी प्यारी रोशनी बिखेरते रहेंगे हम आपसे वादा करते हैं।’

इससे पहले कंगना ने सुशांत को श्रद्धांजलि देते हुए एक तस्वीर शेयर की थी।  उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए #CandleForSSR हैशटैग का इस्तेमाल किया।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement