इंडियन साइबर स्पेस में भी हो सकता है अटैक, अलर्ट के साथ अडवाइजरी जरूरी
मुंबई : अरबपति कारोबारी एलन मस्क, बिल गेट्स, जेफ बेजोस के साथ-साथ दुनिया के कई शीर्ष लोगों के ट्विटर अकाउंट बुधवार को हैक कर लिए गए थे। इसके मद्देनजर अब महाराष्ट्र की साइबर सेल ने अलर्ट के साथ-साथ अडवाइजरी भी जारी की है। बताया जा रहा है कि यह हैक किंग बिटक्वाइन स्कैम था। हैक किए गए अकाउंट्स पर जो पोस्ट किया गया, उसके जरिए लोगों से बिटक्वाइन में दान मांगा गया। इस तरह का हमला इंडियन साइबरस्पेस (indian cyberspace) में भी हो सकता है, इसकी संभावना को देखते हुए अडवाइजरी जारी की गई है।
इस अडवाइजरी में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए किसी भी कॉन्टेंट पर आंख मूंदकर यकीन मत करें। यह अच्छे से जांच परख लें कि जो कॉन्टेंट पोस्ट किया गया है वह कितना सही और कितना गलत है। फेक न्यूज या अफवाहों को बढ़ावा देने वाली, हिंसा फैलाने वाली कोई भी खबर सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मत बढ़ाएं।