Latest News

15 जुलाई को रिलायंस कंपनी की एनुअल जनरल मीटिंग थी और इस मीटिंग में नीता अंबानी पहली बार बोली, ये मीटिंग हर साल होती है और लेकिन रिलायंस के इतिहास में नीता अम्बानी ने पहली बार इस मीटिंग को सम्बोधित किया और बड़ा ऐलान कर दिया।
रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अम्बानी ने कहा कि हम आप लोगों को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि जब यह वैक्सीन आएगी, तब देश के हर शख्स तक इसे पहुंचाने के लिए रिलायंस फाउंडेशन जियो के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करेगा और काम को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जाएगी। सप्लाई चेन सिस्टम को ज्यादा स्मूद बनाया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द लोगों को इस बीमारी से सुरक्षित किया जा सके। कोई चिंता न करे.
बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों की संख्या 10 लाख के पार जा चुकी है, जबकि अबतक इस महामारी से 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, राहत की बात यह है कि भारत में रिकवरी रेट बहुत बढ़िया है, 60 फीसदी से ज्यादा, मतलब ज्यादातर कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा रहे हैं।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement