Latest News

मुंबई : मुंबई उपनगर के खार इलाके में पेड़ गिरने की घटना में घायल हुई लड़की ने रविवार को दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है। यह घटना बीते 10 मई को हुई थी। खार पश्चिम के लिंकिंग रोड के राजकुमार ज्वेलर्स के पास एक पेड़ गिर गया था। यह पेड़ 'ब्लू स्टोन बिल्डर' के परिसर से गिरा था।

इसकी चपेट में एक ऑटो-रिक्शा आ गया था, जिसमें सवार दो लड़कियां घायल हो गईं थीं। उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई मनपा से मिली जानकारी के अनुसार आरिका श्रीवास्तव (14) की रविवार को मौत हो गई। हर्षिता कुमार (21) का इलाज अभी भी चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement