Latest News

मुंबई : भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने बकरी ईद पर खुले में बकरों की कुर्बानी दिए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इस संबंध में उन्होंने बीएमसी प्रशासन को पत्र लिखकर खुले में कुर्बानी पर पाबंदी लगाने की मांग की है। सोमैया ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिड़ें को लिखे अपने पत्र में कहा है कि क्या इस बार खुले में ऐसी कुर्बानी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बकरी ईद के साथ-साथ दूसरे मौकों पर मुंबई में सोसायटी, चॉल और खुली जगहों पर बकरों को काटने के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सोमैया ने कहा है कि बकरी ईद के मौके पर कुछ जगहों पर गैर-कानूनी तरीके से खुले में बकरे काटे जाते हैं. बीएमसी और कोर्ट के समय-समय पर रोक लगाने के बावजूद, कुछ जगहों पर नियमों का उल्लंघन हो रहा है। कानून के मुताबिक किसी भी बस्ती या रिहायशी इलाके के पास बकरों की कुर्बानी या उन्हें काटा नहीं जा सकता। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देने की मांग की है।

सोमैया ने अपने पत्र में अनुरोध किया है कि प्रशासन तुरंत नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए निर्देश जारी करे। अब देखना होगा कि बीएमसी प्रशासन इस पर क्या रूख अपनाता है. इस साल चांद दिखाई देने के बाद बकरीद 27 मई को होने की संभावना है. मुस्लिम भाइयों में बकरीद का खास महत्व है। इस त्योहार के लिए प्रशासन ने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। बीएमसी ने मुंबई में 109 जगहों पर कुर्बानी की इजाज़त दी है। बीएमसी ने बकरीद के मौके पर देवनार स्लॉटरहाउस में कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। अतिरिक्त मनपा आयुक्त डॉ. अश्विनी जोशी के अनुसार देवनार स्लॉटरहाउस को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखा गया है। यहां सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे। पार्किंग, फूड कोर्ट, हेल्थ सर्विस और साफ-सफाई का इंतजाम किया गया है।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement