नवी मुंबई : कोरोना जल्द नहीं जाएगा, साथ जीने की आदत डालो : डॉ. प्रदीप महाजन
नवी मुंबई : सेटेलाईट सिटी नवी मुंबई आजकल कोरोना संक्रमण के कारण सुर्खियों में है. संक्रमितों की संख्या 1500 के पार पहुंचने की खबर से जहां प्रशासन शहर में लॉकडाउन को और सख्त करने की कवायद में जुटा है वहीं नागरिक इसकी जानलेवा भयावहता से परेशान हैं. हालांकि शहर के मशहूर कैंसर स्पेशलिस्ट और प्लाज्मा थिरेपिस्ट डॉ. प्रदीप महाजन डॉ. प्रदीप महाजन कोरोना को लेकर बेहद स्पष्ट सलाह दे रहे हैं जिससे नवी मुंबईकरों की टेंशन कम करने वाला है. डॉ.महाजन ने एक विशेष बातचीत में बताया कि कोरोना का जो हव्वा खड़ा किया गया है उसकी आधी वजह सख्त लॉकडाउन है, वर्ना कोविड 19 एक बेहद मामूली फ्लू और इन्फ्लूएंजा से ज्यादा और कुछ भी नहीं है. सिर्फ सेल्फ क्वारंटाईन से ही इसे हराया जा सकता है. इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है.
डॉक्टर प्रदीप महाजन की मानें तो मुंबई नवी मुंबई में ऐसे अधिकांश लोग हैं जिन्हें कोरोना हुआ भी और खत्म भी हो गया लेकिन पता नहीं चला क्ंयोंकि इससे नौजवानों और उन लोगों को कुछ भी नहीं होगा जिन्हें हाइपर टेंशन, डायबीटीज या कैंसर जैसे बीमारी नहीं है. कोरोना दरअसल उन लोगों के लिए खतरनाक है जिनकी रोगप्रतिरोधक क्षमता शरीर में पहले से ही मौजूद बीमारी से लड़ रही है और कोरोना का प्रभाव झेलने के लिए सक्षम नहीं है. इसलिए सिर्फ ऐसे लोगों को बचाने की और मेडिकल इंतजाम करने की जरूरत है.