Latest News

दिल्ली :शादी समारोह में आए वेटर की किसी ने हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को गांव भालखी के पास फेंक दिया गया। मृतक के चेहरे को कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक के पास से मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली का निवासी भोपाल सिंह है। शव मिलने के बाद एसपी दीपक सहारण भी मौके पर पहुंचे। गांव भालखी के लोगों ने गुरुवार को कुएं के पास शव को देखकर पुलिस को फोन किया। दौगड़ा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। मृतक का चेहरा कुत्तों ने नोंचकर क्षतिग्रस्त कर दिया है। मृतक की जेब से मिले कागजों को अनुसार उसकी पहचान हुई। मृतक दिल्ली निवासी 36 वर्षीय भोपाल उर्फ मुन्ना सिंह है। 

कनीना डीएसपी साधुराम मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी एसपी दीपक सहारण ने घटनास्थल का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक मृतक शादी में वेटर का काम करता था। बीती रात भालखी गांव में ही किसी लगन समारोह में काम करने के लिए आया था। बहरहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। दौगड़ा पुलिस चौकी प्रभारी एसआई सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने केस दर्जकर करवाई शुरू कर दी है। बता दें क्षेत्र में इस महीने यह दूसरी लाश मिली है। इससे पहले अंकित का मर्डर कर उसका शव फेंका गया था। जिसके सिर को खोजने के लिए पुलिस को काफी प्रयास करने पड़े थे।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement