Latest News

मुंबई, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर तीन युवतियों को देहव्यापार के धंधे से मुक्त कराया। मुक्त करायी गयी युवतियों में तीनों युवतियां टेलिविजन के शो में अभिनय कर चुकी हैं। यह महिला दलाल जोगेश्वरी और अंधेरी के होेटलों में महिला मॉडल की सप्लाई करती थी। इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक १६ जनवरी को मानवीय वाहतुक प्रतिबंध कक्ष, समाजसेवा शाखा के पथक को सूचना मिली कि तीन पुरुष दलाल के माध्यम से मुंबई की एक महिला दलाल मुंबई के जोगेश्वरी और अंधेरी परिसर में बने होटलों में देह व्यापार के लिये महिला मॉडलों की सप्लाई करती थी। वह एक मॉडल के पीछे एक लाख रुपये तक लेती थी। इस सूचना के बाद १६ जनवरी को बोगस ग्राहक बनकर समाज सेवा शाखा के पथक ने महिला दलाल से संपर्क किया तथा अंधेरी के तीन सितारा होटल ड्रैगनफ्लाय होटल में छापा मारकर तीन लड़कियों को मुक्त कराया। इसमें एक लड़की नाबालिग थी जिसने एक वेब सिरीज में काम किया था। तथा दूसरी लड़की ने एक मराठी टीवी सीरियल में छोटी भूमिका निभायी थी। तीसरी लड़की ने सावधान इंडिया धारावाहिक में काम किया था। पकड़ी गयी महिला दलाल टूर एंड ट्रवेल्स का व्यवसाय भी करती थी और वह दिल्ली के तीनों युवकों की मदद से युवतियों से देहव्यापार कराती थी। तीनों युवतियों को देह व्यापार के धंधे से मुक्त कराया गया। पुलिस ने महिला दलाल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसके दिल्ली के तीन साथी फरार बताये जाते हैं। अंधेरी पुलिस स्टेशन की मानवीय वाहतुक प्रतिबंध कक्ष , समाजसेवा शाखा इस मामले की छानबीन कर रही है।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement