Latest News

मुंबई : मुंबई में जिस गति से इंसानों की आबादी बढ़ती जा रही है, उसी गति से चूहे और बिल्लियों की भी आबादी बढ़ रही है। जिसके परिणामस्वरूप मनपा द्वारा चूहों को मारने के लिए लोगों को इनाम देने और बिल्लियों की नसबंदी करवाने जैसी योजनाएं बनाई जा रही हैं। इसके बावजूद मुंबई की कई इमारतों में चूहे और बिल्लियों के हुड़दंग ने परेशान कर रखा है। मालाड-पूर्व के दफ्तरी रोड स्थित सरजीवन सोसायटी में चूहे और बिल्लियों ने लोगों का जीना हराम कर रखा है। सुबह से शाम तक इमारत के गलियारों में बिल्लियां मंडराती रहती हैं और रात को चूहे चैन से नहीं सोने देते। लोगों की शिकायत पर जब संवाददाता ने खुद जाकर देखा तो पाया कि इस इमारत में काफी ज्यादा संख्या में चूहे और बिल्लियां हैं, जो कि न सिर्फ वहां हुंडदंग मचाते हैं बल्कि चारों तरफ गंदगी भी पैâलाते हैं। लोगों की शिकायत है कि यदि गलती से भी कभी किसी का घर खुला रह जाए तो बिल्लियां घर के किचन में घुस जाती हैं और वापस जाने का नाम नहीं लेती। इन बिल्ल्यिों को वापस फ्लैट से बाहर निकालने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। इसके अलावा बिल्लियां साल में ३-४ बार प्रजनन करती हैं और एक साथ कई सारे बच्चों को जन्म देती हैं, जिसके परिणास्वरूप इमारत में बिल्लियों की संख्या बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ यदि चूहों की बात की जाए तो बच्चों के कॉपी-किताब से लेकर कपड़े भी चूहे कुतर देते हैं। घर में कोई भी खाने का सामान बाहर रखना मुश्किल हो जाता है क्योंकि चूहे रात में उसे खा लेते हैं और गंदगी पैâलाकर छोड़ देते हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement