Latest News

दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे स्टारर भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला मोबाइल ऐप पर रिलीज होने जा रही है। यह उनकी पहली ऐसी भोजपुरी फिल्म है जो किसी ऐप पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ऐप पर रिलीज होने की जानकारी निरहुआ ने अपने एक विडियो क्लिप के जरिए दी है। विडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। क्लिप में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे भी नजर आ रही हैं। इस क्लिप को शेयर करते हुए निरहुआ ने कैप्शन में लिखा,पहली बार मेरी भोजपुरी फिल्म लल्लू की लैला मोबाइल ऐप पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म लल्लु की लैला को अपने घर परिवार के साथ देखिए और आनंद उठाइए।' बता दें कि फिल्म में निरहुआ को एक अनपढ़ इंसान के किरदार में दिखाया गया है, वहीं आम्रपाली को एक पढ़ी लिखी शहरी लड़की के रूप में दिखाया गया है। फिल्म लल्लू की लैला  को सुशील कुमार उपाध्याय और रत्नाकर कुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे और यामिनी सिंह के अलावा कनक पांडे, सुशील सिंह, संजय पांडे, प्रकाश जैस, बिजेन्द्र सिंह, जे नीलम, रीना रानी, दीपक सिन्हा, देव सिंह और इमरोज़ अख्तर भी नजर आ रहे हैं।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement