Latest News

मुंबई : अलग-अलग शिपिंग कंपनी के बहाने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में दो लोगों को सहार एयपोर्ट के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी कार्तिकेय रामास्वामी और कालीदास नटराजन तमिलनाडु के मूल निवासी हैं। क्राइम ब्रांच की यूनिट-8 के सीनियर इंस्पेक्टर अजय जोशी ने बताया कि इन आरोपियों ने तमिलनाडु के लोगों को ही ठगा। इन दोनों ने चार प्रतिष्ठित शिपिंग कंपनी के नाम पर लोगों से संपर्क किया। इन शिपिंग कंपनियों को विदेश मंत्रालय से लाइसेंस मिलता है। इसके बाद यह कंपनियां लोगों को CDC दे सकती हैं। CDC एक तरह से पासपोर्ट जैसा होता है। दोनों आरोपियों ने लोगों को अलग-अलग शिपिंग कंपनियों के फर्जी लेटरहेड पर अपॉइंटमेंट लेटर्स भेजे और फिर उन्हें CDC लेने के लिए मुंबई बुलाया। बताया कि वह इसके बाद लंदन जा सकते हैं। मुंबई में इन्हें सभी से पांच-पांच लाख रुपये लेने थे। इन्होंने वादा किया था कि इसके बाद वे CDC देंगे। इंस्पेक्टर दीपक सावंत को इसकी टिप मिली और फिर दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। अजय जोशी ने बताया कि कुछ दिनों से इसी तरह की मोडस ऑपरेंडी वाले वह एक और केस की भी जांच कर रहे थे। उसमें भी शुक्रवार को गिरफ्तार एक आरोपी का नाम सामने आया था।


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement