Latest News

नई दिल्ली, जेएनएन। केएल राहुल की जगह टेस्ट ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में शामिल किए गए रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच में ही शून्य पर आउट हो गए। ऐसे में दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में ओपनर के तौर पर उनकी डगर काफी कठिन नजर आ रही है।

1934 में खेले गए पहले टेस्ट से आज तक भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में 88 ओपनर उतारे हैं। टेस्ट क्रिकेट में भारतीय ओपनरों की डगर कभी आसान नहीं रही। इसकी झलक आंकड़ों में दिखाई देती है क्योंकि सिर्फ दो भारतीय सलामी बल्लेबाज ही टेस्ट क्रिकेट में 5000 से ज्यादा रन बना पाए हैं। भारत के लिए टेस्ट में ओपनिंग करना ऐसा टेस्ट है जिसमें वीवीएस लक्ष्मण जैसे इस फॉर्मेट के दिग्गज बल्लेबाज तक विफल हुए और कई बेहतरीन क्रिकेटरों के करियर समाप्त हो गए।

गावस्कर सबसे सफल टेस्ट ओपनर : भारतीय टेस्ट इतिहास में सुनील गावस्कर सबसे सफल ओपनर रहे हैं। गावस्कर ने 119 टेस्ट में ओपनिंग करते हुए सबसे ज्यादा 9607 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50.29 का रहा। इस दौरान उन्होंने 33 शतक जडे़ हैं। इसके बाद सबसे सफल ओपनिंग बल्लेबाज में वीरेंद्र सहवाग का नाम है। उनके नाम 98 टेस्ट में 50.14 के औसत से 8124 रन और 22 शतक दर्ज हैं। गावस्कर के बाद उनके प्रदर्शन के करीब पहुंचने वाले ओपनर की खोज करने में भारत को 15 साल लग गए।

Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement