Latest News

मुंबई : महाराष्ट्र में बाढ़ से प्रभावित कोल्हापुर और सांगली जिलों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। बाढ़ का पानी कम हो रहा है। खतरे से निशान से बहने वाली नदियों का जलस्तर तेजी से घट रहा है। सरकार राहत कार्य की गति बढ़ाने का दावा कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने बैठक कर किसानों को प्रति हेक्टेयर 60-60 रुपये सहायता राशि देने की मांग की है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। 

कोल्हापुर जिला कार्यालय के अधिकारी के अनुसार, कोल्हापुर में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। राहत कार्य और विभिन्न सेवाओं को बहाल करने का काम जोरों पर है। बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित शिरोल तहसील की स्थिति में भी सुधार हुआ है। वहां अधिकतम मदद पहुंचाई जा रही है। बुधवार की सुबह, कोल्हापुर के राजाराम बांध में पंचगंगा नदी का जल स्तर 42.11 फुट रहा, जबकि खतरे का निशान 43 फुट पर है। सांगली में भी बाढ़ का पानी घट रहा है और कृष्णा नदी खतरे के निशान से नीचे बह रही है। सांगली के जिला अधिकारी के अनुसार, बुधवार को सुबह छह बजे, इरविन पुल पर कृष्णा नदी का जल स्तर 45 फुट के खतरे के निशान से कम, 41.9 फुट था। 

महाराष्ट्र में आई बाढ़ के बाबत महाराष्ट्र कांग्रेस ने बैठक की। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाए। फसलों की नुकसान भरपाई के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर 60-60 रुपये की सहायता राशि दी जाएं। साथ ही किसानों को नए कर्ज मुहैया कराए। मरे जानवरों और घरों की मरम्मत के लिए मुआवजा दे। 


Weather Forecast

Advertisement

Live Cricket Score

Stock Market | Sensex

Advertisement